उचेहरा: जिला प्रशासन की रोक के बावजूद उचेहरा और मैहर में जारी बोरिंग, वीडियो वायरल
मैहर व सतना जिले में भूजल संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नए बोरवेल खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद उचेहरा और मैहर क्षेत्र में कथित रूप से बोरिंग का कार्य जारी है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।