भदेसर: कलेक्ट्री चौराहे पर भादसोड़ा के युवक से जबरन बाइक छीनी, फाइनेंस का बहाना, गुंडागर्दी, धमकियां और अवैध वसूली का खेल
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक घटना 30 नवंबर की है, जब पीड़ित पंकज खटीक चित्तौड़गढ़ से भादसोड़ा लौट रहे थे। कलेक्ट्री चौराहे पर बलवंत सिंह ने उन्हें रोका और बाइक की कई किश्तें बकाया बताकर दबाव बनाया। इसके बाद बुलाए गए प्रताप सिंह और मयंक ने दूसरी चाबी से बाइक खोलने का प्रयास किया, जबकि स्टेटमेंट में केवल एक किश्त बकाया मिली जिसे वहीं जमा भी कर दिय