हमीरगढ़: छोबावड़ी सगस जी धाम में निकली कलश यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
हमीरगढ़। क्षेत्र के नेशनल हाईवे-48 के समीप स्थित छोबावड़ी सगस जी धाम,रत्नेश्वर महादेव मठ में मंगलवार से सनातन धर्म के पावन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।महंत साध्वी देवगिरी के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।महोत्सव के पहले दिन सुबह भव्य पावन कलश यात्रा निकाली गई।