प्रतापपुर: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। वहीं स्कूलों द्वारा आवेदन सत्यापन कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजने की अंतिम तिथि 27 जून और सभ