बीना: ग्राम बगसपुर के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को आबादी घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Jul 27, 2026 ग्राम पंचायत रामसागर के बगसपुर में करीब 50 परिवार चरोखर भूमि पर कई बरसों से काबिज है। लेकिन चरोखर भूमि होने की वजह से शासन की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। और नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंप कर चरोखर भूमि में आबादी घोषित करने की मांग की।