तीन लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने सबक सिखाते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में एक दूसरे से न केवल झगड़ रहे थे बल्कि मारपीट को भी उतारू थे। मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस की चेतक टीम की भी तीनों ने एक न सुनी। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत कवि भाटी, रचित गुप्ता और अनूप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।