बांदा: शहर के छोटे बाईपास के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Nov 23, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटे बाईपास के पास बाइक की टक्कर लगने की वजह से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोखर गांव निवासी है।