बांदा: बांधा पुरवा गांव के पास घोड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Banda, Banda | Nov 23, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहा एक बाइक सवार रास्ते मे सड़क पर अचानक आए एक घोड़े से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। और फिर कानपुर ले जाते समय इसकी मौत हो गई