बांदा: पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने झंडा फहराकर दी सलामी
Banda, Banda | Nov 23, 2025 बांदा के पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने पुलिस लाइन बांदा में क्वार्टर गार्ड पर पुलिस झंडा फहराकर झंडे को सलामी दी है। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया है।