मोहनलालगंज: शराब ठेके के पास से युवक के अपहरण का आरोप, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिठौली कलां गांव से एक युवक रहस्यमय हालात में लापता हो गया। परिजनों ने गांव के ही विशाल रावत और उसके दो साथियों पर युवक को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। अभयराज सिंह के मुताबिक, 18 जून की शाम उनका भाई दीपक सिंह शराब ठेके के पास बैठा था, तभी आरोपी उसे अपने साथ ले गए। एक सप्ताह बीतने के बाद भी दीपक का कोई सुराग नहीं मिला है।