धुलकोट के ककराली घाटी में हुआ मेले का आयोजन। ग्राम धुलकोट के ककराली घाटी में एकदिवसीय मेले का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के ग्रामों के हज़ारों की तादाद में आदिवासी समाज के महिला पुरष शामिल हुए। मेले में समाजजनों ने खूब खरीददारी की। वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। बता दे कि होली दहन के बाद यहां पर मेले का आयोजन होता है। यह आयोजन कई वर्षो से अनवरत जारी है।