गोरखपुर: चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त को एम्स थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल हुआ बरामद
शिवपुर चौराहा स्थित चाय की दुकान पर वादी मुकदमा का मोबाइल चाय पीते समय चोरी हो गया था। इसके संबंध में थाना एम्स पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, मोबाइल चोरी करने वाले इस अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया गया है उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है या अभियुक्त का नाम धीरज पासवान निवासी रुद्रापुर मांगापट्टी थाना एम्स जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।