गोरखपुर: भू माफिया पर केस दर्ज करने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पर किया नारेबाजी
खोराबार की रहने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं भू माफिया के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है। उसी को लेकर यहां पर नारेबाजी की जा रही है।