गोरखपुर: नगर निगम में नगर आयुक्त ने जोन 9 के डोर-डोर कूड़ा कलेक्शन का कर्मचारियों से लिया फीडबैक
जोन 9 मे साफ सफाई एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की गई। समीक्षा में समस्त अपर नगर आयुक्त, समस्त जोनल अधिकारी , नगर स्वास्थ्य अधिकारी जोनल सेनेटरी अधिकारी, समस्त सफाई निरीक्षक एवं समस्त सुपरवाइजर एवं डोर-डोर कूड़ा कलेक्शन ड्राइवर उपस्थित थे। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा प्रतिमाह पैसा वसूली करें।