शामली: शामली जिले के भूरा गांव निवासी युवक को पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 14, 2026 मंगलवार की सुबह 10 बजे झिंझाना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी मोनिश नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।