दमोह: बरमासा में जूते में छिपे बिच्छू ने डसा, युवक की बिगड़ी तबीयत; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 17, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के बरमासा में जूते में छिपे बिच्छू के डसने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार रात फोटोग्राफी के काम से बाहर जाने के दौरान राज ठाकुर ने जैसे ही जूता पहना, उसमें छिपे बिच्छू ने पैर में डंक मार दिया। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।