कायमगंज: कायमगंज स्थित शिवालय धर्मशाला में दबंगो ने गांव कुआँ खेड़ा निवासी युवक को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
कायमगंज स्थित शिवालय धर्मशाला में दबंगों ने खुलेआम गांव कुआं खेड़ा निवासी युवक को जमकर लात घूंसों व लाठी-डंडों से पीट दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे वायरल कर दिया है। दबंगो को पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। खुलेआम युवक को दबंग वीडियो में पीटते हुए नजर आ रहे है।