मरवाही: गांव चलो - घर चलो अभियान के तहत विधायक प्रणव मरपच्ची ने किया जनसंपर्क, विभिन्न ग्राम पहुंचे
भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम गांव चलो घर चलो अभियान के तहत मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने बस्ती, देवरी कला सहित कई ग्रामों में घर घर जाकर जन संपर्क किया । मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने विभिन्न गांव के गलियों में पहुँचे जहां ग्रामीणों से जनसंपर्क किया, आमजन की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।