खाचरौद: खाचरोद उपजेल से तीन बंदी फरार, दो अधिकारी सहित तीन निलंबित, अब प्रदेश की सभी जेलों में होगा सुरक्षा ऑडिट
खाचरोद उपजेल से गुरुवार शाम तीन बंदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन के अनुसार बंदी महिला बैरक के पास रखी सीढ़ीनुमा सामग्री (सीडी) की मदद से शेड पर चढ़कर दीवार कूदकर भाग निकले। घटना शाम 5:00 से 5:15 बजे के बीच हुई, जबकि करीब 6:00 बजे बंदियों की गिनती में कमी पाए जाने पर जेल प्रशासन को इसकी जानकारी लगी।