कुंभराज थाना क्षेत्र में गुना एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों को लापता नाबालिक बालक बालिकाओं की खोज बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। निजी कोचिंग संस्थान स्कूल कॉलेज में पुलिस टीम ने बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया, अजनबी लोग, बहकावे में न आना, गुड टच बेड टच, आदि की विस्तार से जानकारी दी और जागरूक किया।