गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जंक्शन: ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत आरपीएफ ने यात्री को लौटाया खोया मोबाइल
गया में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया द्वारा शनिवार को दोपहर 3:00 ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस किया गया। यह घटना तब हुई जब गाड़ी संख्या 12802 डाउन आनंद विहार–पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 02/03 से गुजर रही थी।