नारायणपुर: अपहरण कांड: एक गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
कदवा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में दर्ज कदवा थाना कांड संख्या-27/26 (दिनांक 18.03.2026) के अनुसार, आरोपी सुभम कुमार ने शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण किया था।