भूपालसागर: मिशन ग्रीन गांव पटोलिया की अनोखी पहल, श्मशान घाट में लगाए 101 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि पटोलिया ग्राम पंचायत में मिशन ग्रीन पटोलिया की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। 50 सदस्यीय टीम ने श्मशान घाट परिसर में 101 फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाए। टीम के सदस्य अशोक कुमार जोशी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। प