महोबा: महोबा के सिंधी कॉलोनी में बंद मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
Mahoba, Mahoba | Oct 20, 2026 महोबा कोतवाली सदर क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी, गांधी नगर में अनिल कुमार पुत्र ओम प्रकाश के बंद मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार मकान में ताला लगाकर माता के पंडाल में पूजा में गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर के अंदर फंसे कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।