शामली: औदरी गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 6, 2025 मंगलवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में क्षेत्र के गांव औदरी निवासी उस्मान पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।