टाउन क्षेत्र की पारीक कॉलोनी में एक होमगार्ड जवान के घर में घुसकर मारपीट करने तथा सिर पर ईंट मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों सहित 4-5 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।