कासगंज: भीषण गर्मी में तबालपुर गांव में पुलिस ने कैंप लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत
कासगंज में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ढोलना पुलिस ने राहत अभियान चलाया। थाना ढोलना की इनायती चौकी क्षेत्र के गांव तवालपुर में पुलिसकर्मियों ने राहगीरों और भागवत कथा में पहुंचे श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया।प्रभारी निरीक्षक ढोलना के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहर से लगातार लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से बचाव का संदेश भी दिया गया।