चांदपुर: चांदपुर में बास्टा रोड पर नहर की पालट पर बैठा गुलदार, राहगीरों ने बनाया वीडियो
बिजनौर में आज सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की रात्रि में चांदपुर बास्टा रोड पर नहर की पालट पर एक गुलदार आराम करता हुआ दिखाई दिया राहगीरों ने गाड़ी रोककर उसकी वीडियो बनाया और वायरल कर दिया बाद में गुलदार गन्ने के खेत में जा घुसा इस मामले में रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए कवायत शुरू कर दी गई है।