दमोह: परसोहा और पटना के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ज़िला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
Damoh, Damoh | May 7, 2026 दमोह नोहटा थाना क्षेत्र के पटना मानगढ़ निवासी 36 वर्षीय खेमचंद राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार सुबह परसोहा और पटना गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।