हुसैनाबाद: मुखिया पति की गिरफ्तारी पर मुखिया संघ भड़का, निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी
हुसैनाबाद, कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी को लेकर हुसैनाबाद में विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार दोपहर को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में इस मुद्दे पर जमकर नाराजगी जताई गई और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। मुखिया संघ के अध्यक्ष श्रवण राम और सचिव अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुर्मीपुर पंचायत में कथित अवैध खनन