👉#वैज्ञानिक परिकल्पना करते हैं, जिसे मूर्त रूप इंजीनियर देते हैं : इं. सुनील कुमार भास्कर
---#इंजीनियर्स डे पर अवर अभियंताओं ने किया रक्तदान, सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में हुआ आयोजन
शाहजहांपुर। इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के तत्वावधान में मंगलवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महासंघ के घटक संघों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। महासंघ की ओर से कुल 44 यूनिट रक्तदान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे महासंघ के संरक्षक इं. अनिल दीक्षित की उपस्थिति में हवन एवं श्रद्धांजलि सभा से हुई। इस दौरान संरक्षक इं. अनिल दीक्षित ने बताया कि देश के प्रथम भारतीय इंजीनियर एवं भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। इसी दिन उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के संस्थापक इं. आरके दत्ता की पुण्यतिथि भी होती है। उन्होंने बताया कि स्व. आरके दत्ता का निधन खून की कमी के कारण हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।रक्तदान कार्यक्रम के अवसर पर जनपद सचिव डिप्लोमा इंजीनियर संघ इं. अहमद मुबीन ने कहा कि रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता इं. सुनील कुमार भास्कर ने स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा, वैज्ञानिक परिकल्पना करते हैं, जिसे मूर्त रूप इंजीनियर देते हैं।शिविर में उपस्थित अधीक्षक डॉ. शोभा बाजपेई ने कहा कि एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।रक्तदान करने वालों में अधिशासी अभियंता इं. सुनील कुमार भास्कर, सहायक अभियंता रितुराज सिंह, सर्वेश कुमार राठौर, महासंघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, जनपद सचिव बृजेश कुमार, अवर अभियंता भीमराव, विपिन यादव, मो. जीशान अली, ध्रुव अरोरा, कन्हैया, बिजली विभाग के अजय कुमार यादव, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार पटेल, लाल बहादुर गंगवार, शैलेश कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप वर्मा, योगेंद्र कुमार, इंद्रेश सिंह, मनोज कुमार, मोहित कुमार, अनूप सागर, रिजवान अहमद आदि शामिल रहे।कार्यक्रम में अवर अभियंता जगदीश शर्मा, रंजीत सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, राम औतार, रामपाल, फुरकान आरिफ सहित अन्य अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
@topfans #pwd
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 15, 2026