बेगूसराय: बेगूसराय में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता रैली का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर रविवार को बेगूसराय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आम लोगों को कानून और न्याय के प्रति जागरूक के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।