बेंगाबाद: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बरगंडा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण-रजत पदक जीते
विद्या भारती द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे झारखंड में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। शनिवार को 9 बजे विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।