परसिया: चांदामेटा में मध्यप्रदेश इंटक की बैठक, पूर्व सांसद नकुलनाथ व नेता उमंग सिंघार पहुंचे
इंटक मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक चांदामेटा के इंटक रीजनल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित की गई। एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नकुलनाथ और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार पहंुचे।मध्य प्रदेष इंटक के अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव भी पहुंचे।गुरुवार 5 बजे तक प्रस्ताव लिए गए।