आगर: आगर में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आगर शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।नगर सेठ हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन के तहत शाम 7 बजे भव्य महा आरती का आयोजन किया गया।