पलवल: चांदहट गांव में सड़क पर पैदल टहल रही दो महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Palwal, Palwal | Jun 14, 2024 चांदहट गांव में सड़क पर पैदल टहल रही दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी । इसमें एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई । जबकि दूसरी को घर भेज दिया । चांदहट थाना पुलिस ने महिला के पुत्र की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।