पलवल: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जिला सचिवालय में स्थित रेडक्रॉस भवन में लगाया रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त किया एकत्रित
Palwal, Palwal | Jun 14, 2024 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला सचिवालय में स्थित रेडक्रॉस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त नेहा सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। रक्तदान के उपरांत रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस रक्तदान शिविर में सरकारी ब्लड बैंक द्वारा 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।