पलवल: जिला बाल कल्याण परिषद के बाल भवन में 21 जून को होने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारीयों का हुआ शुभारंभ
Palwal, Palwal | Jun 14, 2024 जिल बाल कल्याण परिषद पलवल के बाल भवन के प्रांगण में ग्रीष्म कालीन योग शिविर के माध्यम से 21 जून को होने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए बाल भवन के आजीवन सदस्य योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में शुभारंभ हुआ। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा रानी की पावन उपस्थिति में योगाचार्य गुरमेश सिंह ने प्रोटोकॉल अनुसार सामान्य योग अभ्यास कराया।