बिसौली: बगरैन कस्बा में मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
कस्बा बगरैन में बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया। जब कस्बे के प्रसिद्ध संतोष मिष्ठान भंडार में अचानक भीषण आग लग गई। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 1 बजे करीब लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।