मढ़ौरा: शिल्हौरी में आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम के लिए निकाली गयी कलश यात्रा
Marhaura, Saran | Jun 16, 2026 प्रखंड के शिल्हौरी में आयोजित अखंड अष्टयाम के लिए मंगलवार की सुबह दस बजे भव्य शोभा सह कलश यात्रा श्रद्धालुओं ने निकाली । उक्त शोभा यात्रा के नेतृत्व उमेश राय व अन्य श्रद्धालुगण कर रहे थे इस दौरान सभी श्रद्धालु हाथ में कलश लेकर शिल्हौरी मंदिर पहुंचे जहां ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया और पुनः यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची ।