कवर्धा: भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, जिले के भाजपा कार्यालय और मोहतरा में दोनो विधानसभाओं की संपन्न हुई रणनीतिक बैठक
लोकसभा चुनावों की अपनी तैयारियों को जमीन पर उतारते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बैठकों का क्रम प्रारंभ कर दिया है।इस कड़ी में आज राजनांदगांव कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नारायण चंदेल, संयोजक मधुसूदन यादव, जिला संगठन प्रभारी दिनेश गांधी, सह संयोजक नीलू शर्मा, सह प्रभारी अंजू राजपूत जिले के प्रवास पर कवर्धा पहुंचे।जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।