शिवपुरी: अक्षय तृतीया पर सिरसौद की अनोखी परंपरा: सोन से जुड़ते रिश्तों की डोर
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में सोमवार की शाम 6 बजे अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर सदियों पुरानी ‘सोन’ परंपरा निभाई गई। इसमें महिलाएं और कन्याएं काली माता मंदिर पर एकत्र होकर पुरुषों को सूखी रोटी, गेहूं और पत्तों से बनी ‘सोन’ भेंट करती हैं। पुरुष इसे ग्रहण कर बहू-बेटियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। यह परंपरा गांव में सामाजिक समरसता, सम्मान और एकता।