धमतरी: धमतरी को मिलने जा रही बड़ी राहत, जलभराव से निपटने के लिए बनियापारा में बनेगी अंडरग्राउंड ड्रेनेज लाइन
धमतरी शहर के सबसे ज्यादा जलभराव वाले इलाके बनियापारा और विमल टॉकीज रोड की वर्षों पुरानी समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। महापौर रामू रोहरा ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि बारिश के दौरान इस क्षेत्र में करीब पांच फीट तक पानी भर जाता है।