लायंस क्लब सिरसा डायमंड ने लार्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में चलाया पौधारोपण अभियान
- जनपद अध्यक्ष लायन संजय गांधी के आह्वान पर पूरे जनपद में चला अभियान, 5100 का लक्ष्य पार, 38 हजार से अधिक पौधे रोपित
सिरसा।
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायंस क्लब सिरसा डायमंड ने शुक्रवार को लार्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब अंतर्राष्ट्रीय के जनपद-321ए3 के जनपद अध्यक्ष लायन संजय गांधी के आह्वान पर क्लब अध्यक्ष लायन सोमप्रकाश बिश्नोई की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष लायन संजय गांधी ने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधे लगाए और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाना पुण्य है, लेकिन उसकी देखभाल करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।" उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जनपद-321ए3 के अंतर्गत डबवाली से दिल्ली तक 125 लायंस क्लबों ने आज 1 अगस्त को एक साथ पौधारोपण अभियान चलाया। प्रारंभिक लक्ष्य 5,100 पौधे लगाने का था, लेकिन अभियान के दौरान अब तक 38 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं, जबकि यह संख्या 51 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
क्लब अध्यक्ष लायन सोमप्रकाश बिश्नोई ने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष लायन चन्द्रशेखर मेहता, हरदीप सरकारिया, द्वितीय उप-जनपद अध्यक्ष लायन पुनीत बंसल एडवोकेट, लायन प्रदीप मेहता, लायन नीरज कुमार, लायन जैकी मेहता, लायन नकुल मोहंता, गुरुग्राम से पटवारी ज्ञानचंद, लार्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के महानिदेशक देशकमल बिश्नोई, डॉ. दीपक बिश्नोई एवं शीतल झूंथरा सहित अनेक गणमान्यजन विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
कॉलेज की ओर से डॉ. दीपक बिश्नोई ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने परिसर में लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन होशियार चंद शर्मा, सचिव लायन प्रमोद कंबोज, लायन तरसेम सामा, लायन मंगत बांसल, लायन कुलदीप गर्ग, लायन दुलीचंद बांसल, लायन महेश शर्मा, लायन गुलशन बजाज, लायन नरेंद्र भार्गव, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार, उप-प्राचार्य डॉ. जगतार सिंह, हरपिंद्र शर्मा सहित क्लब सदस्य, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन और क्लब की ओर से अतिथियों का शॉल एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया, जबकि जनपद अध्यक्ष ने क्लब सदस्यों को लायन पिन प्रदान कर सम्मानित किया।
Sirsa, Sirsa | Aug 1, 2026