बसंतपुर: भीमनगर: लक्ष्मी इलेक्ट्रिक में आग लगने से लाखों का सामान राख, चार दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर में गुरुवार की शाम करीब आठ बजे अचानक शॉट सर्किट से भीमनगर पंचायत के वार्ड 11 स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई. इस आगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति के जलने का अंदाजा लगाया जा रहा है. चार अग्निशामक की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आगलगी के बाद वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश क