नवाबगंज: तीन हफ्तों से लापता नाबालिग किशोरी बरामद, दिल्ली से पकड़ा गया प्रेमी, पुलिस ने प्रेमी को रखा हवालात में
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 21 दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने दिल्ली के पास एक गांव से बरामद कर लिया है। किशोरी को महिला थाने भेजा गया है, जबकि प्रेमी युवक पुलिस हिरासत में है। पुलिस मेडिकल परीक्षण कराकर 164 के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आरोपी व सहयोगियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।