कोरबा: CSEB कॉलोनी में गिरा विशाल पेड़, पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Korba, Korba | Apr 23, 2026 कोरबा पूर्व स्थित CSEB कॉलोनी में एक विशाल साल का पेड़ अचानक गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ पहले वाहन पार्किंग के लिए बने शेड पर गिरा और उसका कुछ हिस्सा सड़क तक फैल गया, जिससे आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो गया। सौभाग्य से घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।