खुरई: ऑडिटोरियम में कार्यशाला के आयोजन में वैज्ञानिकों व कृषि जानकारों ने प्राकृतिक संसाधनों से उपज सुधारने के बताए तरीके।
Khurai, Sagar | Feb 17, 2024 खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन और कलेक्टर के निर्देश पर ऑडिटोरियम में प्राकृतिक कृषि पद्धति पर कृषक संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र देवरी के वैज्ञानिक डॉ आशीष त्रिपाठी ने प्राकृतिक कृषि पद्धति के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम और अन्य जानकारों ने भी इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। गौपालन पर भी जोर दिया गया