बिंदकी: पहरवापुर गांव में रोड पार करते समय चार पहिया वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहरवापुर गांव में गुरुवार को दिन में करीब 11:00 बजे वृद्ध दारा सिंह यादव उम्र लगभग 80 वर्ष निवासी ग्राम जूड़ा खेड़ा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर रोड पर कर रहे थे तभी चार पहिया वाहन ने तेज टक्कर मार दिया। जिसके चलते वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए उनका एक पैर फैक्चर हो गया। सीएचसी से रेफर कर दिया गया।