ओबरा: कटौली गांव में ब्रेक फेल होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार बाल-बाल बचे
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि दुद्धी कचहरी जा रहे एक अधिवक्ता की कार एकाएक ब्रेक फेल होने के कारण दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह तो गलिमत रहा कि कार सवार अधिवक्ता बाल बाल बच गए। नही तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था।